BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
परीक्षार्थी के हमशक्ल को परीक्षा में बैठाकर नौकरी लगवाने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 14, 2021

परीक्षार्थी के हमशक्ल को परीक्षा में बैठाकर नौकरी लगवाने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़



हिसार में परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वाले व्यक्ति को परीक्षा में बैठाकर सरकारी नौकरी लगवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। हिसार की सीआईए ने उकलाना के गांव बिठमड़ा से चार आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन लाख रुपये नकदी, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। मामले के संबंध में सीआईए ने उकलाना थाने में रामफल, जगदीश, राजेश, रामनिवास और कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।



उस दौरान टीम को सूचना मिली कि बिठमड़ा निवासी रामफल, राजेश व नहला निवासी कुलदीप अन्य साथियों सहित मिलकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य को बैठाकर धोखाधड़ी करते हैं।

टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी। वहां रामफल के मकान में बनी बैठक की खिड़की के पास खड़े होकर आरोपी मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे। कह रहे थे कि एएलएम के पेपर का रेट 10 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment